Samastipur

एक तरफ चिलचिलाती धूप तो दूसरी तरफ नौनिहालों के सिर पर किताब ढोने का जिम्मा; हेडमास्टर ने कहा- स्कूल के लिए किताब आया है तुम तीनों लेकर आओ…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- एक तरफ चिलचिलाती धूप है तो दूसरी तरफ नौनिहालों के सिर पर स्कूल में मिली हुई किताब ढोने का जिम्मा। दरसरल यह तस्वीर समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड के बसंतपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय उतरवारी टोल बसंतपुर रमणी वार्ड संख्या-1 का है। जहां बच्चों को किताबें लाने के लिए स्कूल के हेड मास्टर ने वारिसनगर चौक पर भेज दिया।

बच्चों से बताया गया कि स्कूल का किताब आया है जा कर ले आओ, फिर क्या था चिलचिलाती धूप में बच्चे किताब ढोने लगे। पूरा मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। वीडियो में 3 स्कूली छात्र दिख रहे हैं। बच्चे स्कूल यूनीफॉर्म में दिख रहे है और बाल मजदूर जैसा काम कर रहे हैं।

बताया जाता है कि सभी बच्चे तीसरी और चौथी कक्षा में पढ़ने वाले अमित कुमार, सौरभ कुमार और हिमांशु कुमार है जो स्कूल के हेड मास्टर के कहने पर चौक से किताब लाने स्कूल से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी तय कर चौक पर पहुंचे जहां से सिर पर किताब धोकर स्कूल लाया। हालांकि इस बाबत स्कूल के हेड मास्टर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। वहीं समस्तीपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी का बताना है कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago