Bihar

नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली बेहतर: लालू राज में योग्य शिक्षक हुए बहाल, अभी सर्टिफिकेट जुगाड़ कर करते हैं नौकरी: मांझी

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू सरकार में योग्य शिक्षक बहाल किए गए। लालू यादव ने शिक्षक नियुक्ति के लिए जो प्रक्रिया अपनाई थी, उसमें पढ़ाने वाले शिक्षक चयनित होते थे। अभी जो शिक्षक हैं, वह पढ़ाते नहीं है। वह किसी तरह सर्टिफिकेट व्यवस्था करके नौकरी कर रहे हैं।

बता दें कि शिक्षक नियुक्ति को लेकर नई नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। नई नियमावली का विरोध भी हो रहा है। सत्ता पक्ष के नेता इस नियमावली की सराहना कर रहे हैं, तो विपक्ष के नेताओं और शिक्षक अभ्यर्थियों की ओर से लगातार विरोध हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि जब लालू प्रसाद की सरकार थी, तब अच्छे शिक्षकों की बहाली होती थी। सभी शिक्षक योग्य होते थे। अभी के समय में शिक्षक अभ्यर्थी इधर-उधर से डिग्री लेकर आ जा रहे हैं और नौकरी ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षक नियमावली बेहतर है। इसके आने के बाद अब अच्छे और योग्य शिक्षकों की बहाली होगी। इस नियमावली में कोई गड़बड़ी नहीं है।

जहरीली शराब कांड पर बोले- छोटी-छोटी घटनाएं‎ होती रहती है

जीतन राम मांझी ने मोतिहारी जहरीली शराब कांड पर कहा कि राज्य की आबादी 14 करोड़ है। छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती है। CM नीतीश कुमार पहले ही घोषणा कर चुके हैं, जहरीली शराब से मौत के बाद‎ पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

मांझी ने ये बातें वैशाली में कही। वे लालगंज में भीम आर्मी के नेता राकेश पासवान के परिवार से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद महुआ में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन की सरकार है। इसमें‎ कोई भी अपराधी अपराध करके‎ बच नहीं सकता। अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार‎ संकल्पित है, लेकिन घटनाएं हो ‎जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago