Samastipur

विभूतिपुर में गौरव शिक्षा सम्मान समारोह-2023 का आयोजन, मैट्रिक-इंटर परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में ग्रामीण विकास सेवा सोसायटी के द्वारा संस्कार विद्या मंदिर सह मैट्रिक इंटर स्टडी सेंटर के प्रांगण में गौरव शिक्षा सम्मान समारोह-2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं संस्था के निदेशक सुमन कुमार कर रहे थे और मंच संचालन मोटिवेशनल स्पीकर अभिनव राज ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव उप कुलसचिव (भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा) थे।

अपने संबोधन में डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बच्चों को सिर्फ शिक्षा ही देना नहीं बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों का भी विकास होना जरूरी है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरव शिक्षा सम्मान समारोह में मैट्रिक-इंटर के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कई विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में गुड्डू कुमार, गौरव कुमार, अपराजिता कुमारी, नंदनी कुमारी, सुनीता कुमारी, रेशमी कुमारी, आरती, मनीषा समेत अन्य को डायरी, कलम, मेडल देकर अतिथियों और अभिभावकों के द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं आए हुए अतिथियों और अभिभावकों को मिथिला सम्मान के रूप में पाग और चादर से सम्मानित किया गया। मौके पर सोनू कुमार, नीरज चौधरी, रामप्रीत कुमार, पवन कुमार, देव कुमार एवं अन्य शिक्षकों के साथ गण्यमान लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

3 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

3 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago