Bihar

पटना जंक्शन पर पॉर्न के बाद अब भागलपुर में इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर 3 घंटे चला कॉल गर्ल से संपर्क करने वाला अश्लील विज्ञापन

सोमवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन के चौक पर जिला प्रशासन के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर अश्लील विज्ञापन चलने लगा। रात करीब 8:30 बजे 3 घंटे तक ये विज्ञापन चलता रहा।

मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिला प्रशासन की टीम को जैसे ही इसकी खबर लगी। आनन-फानन में इलेक्टॉनिक बोर्ड की बिजली सप्लाई को बंद किया गया। बाद में बोर्ड ही हटवा दिया गया। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अचानक LED स्क्रीन पर चलने लगा गंदा विज्ञापन

रमजान को लेकर स्टेशन और उसके आसपास इलाकों में काफी भीड़ थी। इसी बीच भागलपुर स्टेशन परिसर के बाहर नगर निगम के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर अश्लील विज्ञापन चलने लगा। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

3 घंटे चला गंदा विज्ञापन
एलईडी बोर्ड पर कॉलगर्ल के लिए संपर्क करने का मैसेज चला। बताया जा रहा है कि 3 घंटे तक ये अश्लील एड चलता रहा। उसमें एक नंबर भी डिस्प्ले हो रहा था। इस एलईडी बोर्ड पर हिन्दी में विज्ञापन चलता है, लेकिन अचानक से इंग्लिश में अश्लील एड डिस्प्ले होने लगा।

हैक कर चलाया गया अश्लील एड
यह एक चाइनीज स्क्रीन है, जो वाईफाई से कनेक्ट हो जाता है। कहा जा रहा है कि किसी असामाजित तत्व ने इसे हैक कर यह अश्लील मैसेज चलाया है। सुबह चार बजे गश्ती के दौरान कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों को वहां देखा तो स्क्रीन को बंद करा दिया। जब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने लगा तो प्रशासन ने वहां से बोर्ड को हटाया।

क्या कहती है पुलिस

जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम-डीएसपी ने जैसे तैसे भीड़ को समझा कर इधर-उधर किया। मामले को लेकर FIR दर्ज कराई गई है। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल जांच की जा रही है। डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि यह सुबह चार बजे गश्ती के दौरान कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों को यहां देखा था। मामला समझ में आते ही तत्काल इसे बंद कराया था। दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

सामाजिक संस्था के अंडर है बोर्ड

ये बोर्ड जीवन जगृति सोसाइटी चलाती थी। डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि प्रशासन ने जीवन जगृति सोसाइटी को ये बोर्ड दिया था। इसपर हम सड़क सुरक्षा और लोगों से जुड़ी सूचनाओं को डिसप्ले करते हैं। हमारे सभी विज्ञापन हिंदी में चलते थे, लेकिन सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे अचानक से अंग्रेजी में ये एड चलने लगा। किसी ने हमारा इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड हैक कर के ये काम किया है। हमने सोमवार को इसे लेकर केस दर्ज कराया है।

पटना जंक्शन पर भी चल चुका है अश्लील वीडियो

गौरतलब है कि 19 मार्च को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर लगे टीवी स्क्रीन पर एड की जगह अश्लील वीडियो दिखने लगा था। तीन मिनट तक वीडियो चलने के बाद जंक्शन पर रेलवे प्रशासन के हाथ पैर फुल गए थे।

इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेलवे प्रबंधक के खिलाफ जमकर हो हल्ला किया था। मामले ने काफी तूल पकड़ा। सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स वायरल हुए थे। भद्द पिटने के बाद रेलवे की तरफ से विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

4 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

7 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

7 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

22 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

22 घंटे ago