Samastipur

विभूतिपुर में टीम Social Warriors ने राष्ट्र गौरव दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- प्रखंड के विभूतिपुर पूरब वार्ड संख्या-12 में टीम सोशल वॉरियर्स के युवाओं ने मातृभूमि की रक्षा करने वाले राष्ट्रगौरव दानवीर भामाशाह जयंती मनाई। कार्यक्रम में उनके तैलीय चित्र पर श्रद्धासुमन दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्लोबल एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर बिहार के चर्चित ट्री-बॉय सह टीम सोशल वॉरियर्स के संस्थापक कन्हैया कुमार ने की।

बताया जाता है कि भामाशाह अपनी दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हैं। भामाशाह के सहयोग ने ही महाराणा प्रताप को जहाँ संघर्ष की दिशा दी, वहीं मेवाड़ को भी आत्मसम्मान दिया। कहा जाता है कि जब महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ जंगलों में भटक रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी सारी जमा पूंजी महाराणा को समर्पित कर दी। तब भामाशाह की दानशीलता के प्रसंग आसपास के इलाकों में बड़े उत्साह के साथ सुने और सुनाए जाते थे।

हल्दी घाटी के युद्ध के पश्चात महाराणा प्रताप के लिए उन्होंने अपनी निजी सम्पत्ति में इतना धन दान दिया था कि जिससे 25000 सैनिकों का बारह वर्ष तक जीवन निर्वाह हो सकता था। प्राप्त सहयोग से महाराणा प्रताप में नया उत्साह उत्पन्न हुआ और उन्होंने पुन: सैन्य शक्ति संगठित कर मुगल शासकों को पराजित करा और फिर से मेवाड़ का राज्य प्राप्त किया। भामाशाह बेमिसाल दानवीर एवं त्यागी पुरुष थे।

इस कार्यक्रम में पिंटू साहू, राहुल गुप्ता, राजीव रंजन, अमरजीत कुमार, हर्ष रंजन, सोनू कुमार साह ने अपना अहम योगदान दिया। बतातें चलें कि अध्यक्षता बिहार का ट्री-बॉय कन्हैया ने पर्यावरण संरक्षण को अहम योगदान देते हुए जन्मदिन, मुंडन, शादी या शादी के सालगिरह पर पौधरोपण करने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की।

उन्होंने कहा कि जितना हम अपने जन्मदिन या शादी के सालगिरह पर केक काटने के लिए पैसा खर्च करते हैं उतना ही पैसों से हम पौधरोपण कर सकते हैं, जिससे हमें दीर्घायु जीवन के लिए शुद्ध प्राणवायु ऑक्सीजन मिलेगी। साथ ही फल और छाया भी ग्रहण कर सकते हैं और जब भी हम फल खाएंगे तो हमारा जन्मदिन, शादी और शादी का सालगिरह को याद करते रहेंगे। इसी बीच टीम सोशल वॉरियर्स के सक्रिय सदस्य राहुल गुप्ता ने कहा भामाशाह दानवीर होने के साथ परम राष्ट्रवाद भी थे। कार्यक्रम के मौके पर अंकेश कुमार साहू, रामकिशुन साह, शेखर प्रसाद सिंह, शिवकुमार साह, गोपाल साह, अजीत कुमार, बंटी साह, मनीष, प्रेम साह, नरेश, अंशु, आशीष, सौरव मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

17 मिनट ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

2 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

9 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

11 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

11 घंटे ago