Samastipur

PM मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को लेकर समस्तीपुर के कुंदन ने बनायी मिथिला पेंटिंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को लेकर पूरे देश में बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। हर जगह भाजपा इसको लेकर कमेटी भी बनाई है, ताकि मन की बात की सौंवे एपिसोड को यादगार बनाया जा सके। इस कड़ी में समस्तीपुर में ‘मन की बात’ को लेकर मिथिला पेंटिंग्स बनाया गया है। समस्तीपुर के कलाकार कुंदन कुमार राय ने पीएम के मन की बात को मिथिला पेंटिंग के जरिए प्रदर्शित किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वां एपीसोड 30 अप्रैल को एपीसोड का प्रसारण किया जाएगा। इसको लेकर समस्तीपुर के मिथिला आर्ट कलाकार कुंदन कुमार राय द्वारा विशेष रूप से तैयार की गयी मथिला पेंटिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। समस्तीपुर में पीएम के ‘मन की बात’ पर तैयार यह मिथिला पेंटिंग सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

पीएम को चाहने वाले या फिर उनके समर्थकों के द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर इस पेंटिंग को खूब सराहना की जा रही है। मिथिला पेंटिंग के माध्यम से चित्र में रेडिया एवं पीएम के संबोधन को दर्शाया गया है। पहली बार रेडियो के साथ पीएम के संबोधन को मिथिला पेंटिंग में दर्शाया गया है। जिसकी सभी तरफ सराहना की जा रही है। बता दें कि कुंदन कुमार राय की कई मिथिला पेंटिंग को राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिल चुका है। मतदान से संबंधित पेंटिंग को चुनाव आयोग के द्वारा भी चयन करते हुए उसे अपने पोस्टर में जगह दिया जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago