Samastipur

समस्तीपुर: फूआ के घर जा रहा युवक बीते रात अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में रविवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी घनश्याम यादव के 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस घटना के बाद परिवारक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है। घटना जिले के बिथान थाना क्षेत्र के मेदो चौक के पास घटी है। घटना के संबंध में बताया गया कि अर्जुन रात को अपनी फूआ के घर बिथान जा रहा था। इसी दौरान मेदो चौक के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर पलट गई। इस घटना में अर्जुन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

वहीं, हल्ला होने पर स्थानीय लोंगों की मदद से उसे रोसड़ा अनुमंडीय अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है उसकी मौत रास्ते में ही हो गई। उधर, इस घटना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में रोसड़ा पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में यूडी केस दर्ज किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

16 सेकंड ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

13 मिनट ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

15 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

15 घंटे ago