Weather

भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, सुबह 8 बजे से ही तेज धूप से परेशान हो रहे लोग, 25 जिलों में लू का खतरा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सहित पूरा प्रदेश गर्म पछुआ हवा की चपेट में है। इस साल अप्रैल महीने में ही लू की चपेट में लोग आ रहे है। राज्य में अगले 24 घंटे स्वास्थ्य के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। इस अवधि के दौरान राज्य के 25 जिलों में लू की स्थिति रह सकती है। इस दौरान घर से बाहर या धूप में निकलना भारी पड़ सकता है।

बच्चों को धूप और मौसम की मार से ज्यादा खतरा है। मौसम विभाग की ओर से नागरिकों को सगज रहने और लक्षण दिखने पर बचाव करने की सलाह दी गई है। समस्तीपुर समेत 25 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि 20 अप्रैल तक मौसम आक्रामक रहेगा। उसके बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। गर्मी का आलम यह है कि सुबह 11 बजे से ही लू जैसी स्थिति बन जा रही है। शाम पांच बजे के बाद ही तेज धूप और जलन वाली गर्मी से राहत मिल रही है। दोपहर 12 से तीन बजे तक लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। बस स्टैंड और सड़कें भी तेज धूप में सूनी रहती है।

रविवार को मौसम काफी तल्ख रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों की भीड़ मौसमी फलों की दुकानों पर देखी जा रही है। वहीं एसी, कुलर, फ्रीज की बिक्री में इजाफा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

1 घंटा ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

2 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

13 घंटे ago