Samastipur

मोहनपुर में किराना दुकानदार को पिस्टल दिखाकर रजनीगंधा-तुलसी मांग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड संख्या-39 मोहल्ला में हथियार दिखाकर किराना दुकानदार से रजनीगंधा व तुलसी मांग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हथियार के साथ पकड़े गए युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-एक निवासी रामनरेश राय के पुत्र नीरज कुमार और हकीमाबाद टारा के स्वर्गीय सत्यनारायण साह के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है।

दोनों बदमाश को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। इस मामले में मोहनपुर के महेश्वर राय द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि महेश्वर राय ने आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि वह किराना दुकान चलाते हैं। बीती रात करीब 10 बजे वह किराना दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे।

इसी दौरान दोनों युवक पहुंचा और रजनीगंधा-तुलसी मांगने लगे। जब उन्होंने कहा कि वह अब दुकान बंद कर लिया है तो दोनों हथियार के बल पर रजनीगंधा-तुलसी मांगने लगे। हल्ला होने पर दोनों भागने लगे। जिसके बाद जुटे ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से देशी पिस्टल मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम-प्रसंग की भी बात आ रही सामने :

बताया गया है कि युवक मोहनपुर में गांव की किसी लड़की से मिलने पहुंचा था। जहां उसे लोगो ने देख लिया। जिसके बाद युवक को पकड़ लिया गया। बाद में हथियार दिखाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने क्या कहा :

मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने कहा कि दोनों को स्थानीय लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। हथियार भी लोगों ने सौंपा है। युवक का आपराधिक इतिहास देखा जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर गलत रूप से युवक को फंसाया गया होगा तो दोषी पर कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

6 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

7 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

8 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

8 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

8 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

9 घंटे ago