Samastipur

लोहागीर गांव में शर्ट सर्किट से आग लगने से दस घर जले, गेहूं कटाई में गये थे घर के सभी लोग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव के वार्ड संख्या-2 में बुधवार को बिजली शर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें दस घर जल गए। घटना उस समय हुई जब घर के अधिकांश लोग गेहूं की कटाई करने गए थे। पीड़ितों में वार्ड संख्या-2 के इश्वर पासवान के पुत्र राधे पासवान, राधे पासवान के पुत्र सुशील पासवान, मिथुन पासवान, रामजी पासवान के पुत्र सेवक पासवान व उसके पुत्र अमरजीत पासवान, धर्मेंद्र पासवान, सुबोध पासवान, धीरज पासवान व अमरजीत पासवान के पुत्र बादल पासवान, स्व. बतहू पासवान की पत्नी सुदामा देवी व लखन पासवान के पुत्र शिवचंद पासवान शामिल हैं।

बताया गया है कि दोपहर के समय अचानक घर से लोगों ने धूंआ उठता देखा। इसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते घर धू-धू कर जलने लगा। ऊंची-ऊंची आग की लपटे उठने लगी। आनन-फानन में लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। सूचना पर उजियारपुर थाने से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

आग लगने का कारण बिजली का शर्ट सर्किट होना बताया गया है। जानकारी देते हुए मुखिया प्रभात कुमार सुमन व पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंच पीड़ितों के सहयोग में जुटे हैं। इधर प्रभारी सीओ व आरओ पल्लवी कुमारी ने बताया कि सूचना पर राजस्व कर्मी को भेजा गया है। कर्मी के रिपोर्ट पर आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago