Bihar

नालंदा में पैरामिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च, प्रबुद्ध लोगों ने सद्भावना मार्च का किया आयोजन, लोगों से की शांति की अपील

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में हुए हिंसक झड़प के बाद शहर में आम जन जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 130 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । शहर की विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए बुधवार को पारा मिलिट्री फोर्स के द्वारा शहर के संवेदनशील इलाकों में लायक मार्च निकालकर लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सामाजिक तत्वों में खौफ का संदेश दिया गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व नालंदा के डीएम और एसपी द्वारा किया गया। फ्लैग मार्च में एसएसबी, दंगा नियंत्रण बल, सीआरपीएफ के जवान भरावपर गगन दीवान सोगरा कॉलेज मोड़, बड़ी दरगाह समेत विभिन्न मोहल्लों में घूमकर लोगों से शांति व्यवस्था बहाल रखने के अपील की। इस मोके पर नालंदा के डीएम और एसपी ने लोगों से शांति व्यवस्था बहाल रखने की अपील की।

वहीं रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान हुए हिंसक झड़प के छठे दिन शहर के प्रबुद्ध लोगों ने जिला प्रशासन के साथ सद्भावना मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बहाल रखने की अपील की। दूसरे दिन निकाले गए सद्भावना मार्च बिहारशरीफ की अस्पताल चौक से निकलकर कागज़ी मोहल्ला, मोगल कुआं, सराय में जाकर संपन्न हुआ।

सद्भावना मार्च में मुख्यमंत्री के सलाहकार मनीष कुमार वर्मा, पीर साहब, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार, पूर्व विधायक पप्पू खां, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा व अन्य शहर के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि दूसरे दिन दूसरे दिन सद्भावना मार्च निकालकर लोगों से इसी तरह शांति व्यवस्था बाल रखने की अपील की जा रही है। गुरुवार को भी शहर के प्रबुद्ध लोगों द्वारा इसी तरह सद्भावना मार्च निकाली जाएगी। साथ ही 2 बजे की जगह गुरुवार से 3 बजे तक बाजार खुली रहेगी। इंटरनेट सेवा गुरुवार के बाद से बंद या चालू रखने का फैसला लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago