Bihar

MLC चुनाव रिजल्ट: कोसी में जेडीयू के संजीव कुमार ने बीजेपी के रंजन कुमार को दी मात

बिहार में एमएलसी चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. कोसी शिक्षक चुनाव में इस बार बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. यहां कमल मुरझा गया है जबकि जदयू का जलवा कायम रहा है. जेडीयू के प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने लगातार चौथी बार एमएलसी पद पर जीत हासिल किया है. संजीव कुमार सिंह की जीत के बाद उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और फूल माला पहनाकर एमएलसी संजीव सिंह का स्वागत किया. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए एमएलसी संजीव सिंह ने कहा कि ये जीत शिक्षकों की है जिन्होंने उन पर पूरा विश्वास किया है.

उन्होंने कहा कि वो सदैव शिक्षकों के लिए आवाज सदन में उठाते रहेंगे. गौरतलब है कि कुल वोटिंग 14627 वोट में जदयू प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह को 8692 वोट मिले हैं, वहीं दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी प्रोफेसर योगेंद्र महतो को 2142 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार को महज 599 वोट मिला. सात प्रत्याशियों में भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार पांचवें स्थान पर रहे. वहीं तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार झा को 967 वोट मिले.

चुनाव में चौथे स्थान पर रहे राज कमल को 876 वोट मिले, हालांकि अभी विधिवत घोषणा नहीं हुई है लेकिन प्रथम वरीयता में हीं उन्हें आधा से अधिक वोट मिल गया. जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हो गई. दूसरे स्थान पर योगेंद्र महतो हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार को बहुत कम वोट मिला है. गौरतलब है कि संजीव कुमार सिंह लगातार चौथी बार विजयी हुए हैं. इससे पहले उनके पिता शारदा प्रसाद सिंह पांच बार एमएलसी थे.

शारदा बाबू 1974 से लगातार एमएलसी थे. इसके बाद 2004 से संजीव कुमार सिंह लगातार एमएलसी पद पर जीतते आए हैं. गौरतलब है कि कोसी शिक्षक चुनाव में कुल 17349 मतदाता हैं जिसमें 14627 शिक्षकों ने मतदान किया था. संजीव कुमार सिंह को छोड़ सभी प्रत्याशियों का जमानत तक जब्त हो गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago