समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के गोला रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में रविवार शाम दो भाइयों के बीच विवाद में एक ने गोली चला दी। इसमें व्यवसायी लक्ष्मी शंकर प्रसाद उर्फ गोपाल जी जख्मी हो गया। उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया। परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में व्यवसायी को भर्ती कराया है।
नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी विनय कुमार प्रसाद को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। जानकारी के अनुसार, शहर के खाटूश्याम मंदिर परिसर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन हो रहा है। रविवार को अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी दौरान दोनों के बीच मंदिर परिसर में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया और एक ने गोली चला दी।
गोला रोड निवासी जख्मी गोपाल जी ने बताया कि उसके चचेरे भाई विनय कुमार प्रसाद ने पांच गोली चलायी, जिसमें चार गोली लगी है। जख्मी के सीना, पंजरा व पीछे से कमर में गोली लगी है। गोली की आवाज सुनते ही मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गयी। भीड़ के बीच भगदड़ मच गयी।
एसपी विनय तिवारी ने कहा कि दो भाइयों के बीच विवाद के कारण गोली चली है। इसमें गोपाल प्रसाद जख्मी है। पुलिस ने आरोपी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
वीडियो…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…