Samastipur

समस्तीपुर में युवती को घर के पास से अगवा कर किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में सरिया घुसाने की भी कोशिश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर से हैवानियत की तस्वीर देखने को मिली जहां घर के पास खड़ी लड़की को तीन से चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया घुसाने की भी कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई भी की गई। बाद में जख़्मी स्थिति में लड़की थाने पहुंची। जिसके बाद थाने में मौजूद अधिकारियों के द्वारा उसे स्थानीय PHC में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पाल रेफर कर दिया गया है।

पीड़ित लड़की का बताना है कि जब वह दसवीं कक्षा की छात्रा थी तब से उसके गांव का ही एक लड़का उसे झांसे में लेकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब उसने इसका विरोध शुरू किया तब वह उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट किया करता था। पीड़िता का कहना है कि जब वह उस युवक की हरकत से तंग आ गई तब उसने इसकी शिकायत अपनी बहन से की। जिसके बाद इस मामले को लेकर गांव में एक पंचायत भी बुलाई गई। लेकिन उस पंचायत में लड़के ने लड़की से शादी करना तो दूर उसे पहचानने से भी इंकार कर दिया।

जिसके बाद पीड़िता, लड़के के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पर पहुंची। लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही तो नहीं की गई, उल्टा उसके माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार किया गया। थाने के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने SP के पास पहुंची। जहां SP के आदेश पर महिला थाने में मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया।

पीड़िता का बताना है कि FIR की भनक लगते ही युवक के द्वारा उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया घुसाने की भी कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उन लोगों के द्वारा उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। जहां से वह किसी तरह जान बचाकर थाने पहुँची। जिसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं इस संबंध में सदर DSP संजय पांडेय का बताना है कि मोबाइल से घटना के संबंध में उन्हें जानकारी मिली थी। जिसके बाद स्थानीय थाने को पीड़िता से मिलकर उसका बयान दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया है। अनुसंधान के बाद दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago