Samastipur

हरियाणा में समस्तीपुर के 7 मजदूर जख्मी; राइस मिल की तीन मंजिला इमारत भर-भराकर ढही, चार की हो चुकी है मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- हरियाणा के करनाल में मंगलवार की सुबह हुए हादसे में बिहार के समस्तीपुर के सात मजदूर जख्मी हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी मजदूर शिवाजीनगर प्रखंड के रानीपरती गांव के रहने वाले हैं। ये लोग एक राइस मिल में काम करते हैं। मंगलवार को अहले सुबह मिल में बड़ा हादसा हो गया जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई।

घायल मजदूरों के परिजन अनहोनी की आशंका से काफी परेशान हैं। जिला प्रशासन ने परिजनों से जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया है। घायलों में रानीपरती वार्ड संख्या-09 के दिलीप सदा का पुत्र सीताराम सदा (22), गुलट सदा का पुत्र जितेन्द्र सदा (19) व छोटू सदा (22), मंगल सदा का पुत्र वकील सदा (25), पूरन सदा का पुत्र हीरा सदा (27), बुधन सदा का पुत्र सूरज सदा (20) तथा गणेशी सदा का पुत्र राकेश सदा (22) शामिल है।

इसमें छोटू सदा की हालत गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल घायलों की चिकित्सा करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में करायी जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में मायूसी छा गयी है । लोग मोबाइल के माध्यम से पल-पल की खबर जानने को बेताब दिख हैं।

घायलों के परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जिला प्रसाशन को दिया है। कहा गया है कि करनाल में दुर्घटना के शिकार मजदूरों की मदद की जाए। जानकारी के मुताबिक करनाल के तरावड़ी स्थित शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला बिल्डिंग तड़के 3:30 बजे अचानक गिर गई। बिल्डिंग गिरने से करीब 20 से ज्यादा मजदूर मलबे में फंस गए जबकि चार मजदूरों की मौत हो गई है।

यह घटना तब हुई जब मजदूर मिल के अंदर ही सो रहे थे। इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह संभावना जतायी जा रही है मिल के मलबे में कई कर्मचारी दबे हो सकते हैं। कई राइस मिल कर्मियों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जेसीबी के जरिए इमारत के मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago