Samastipur

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators के राहुल ने जेईई-मेंस में AIR-317 लाकर शहर का मान बढ़ाया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी-मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्था ‘एडुकेटर्स’ के बच्चों ने जेईई-मेंस 2023 के फेज-२ में शानदार प्रदर्शन किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एडुकेटर्स के दस बच्चे ने 90 परसेंटाइल से ज्यादे अंक प्राप्त कर हमें गौरवान्वित किया है।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राहुल रवि ने किया जिसे 99.76 परसेंटाइल प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 317 (EWS) मिला। संस्थान के अन्य छात्र ध्रुव नारायण ने 98.58,पवन कुमार ने 97.83, पीयूष ने 97, प्रज्ञा ने 95.45 परसेंटाइल प्राप्त किया। संस्थान में पूरे दिन खुशी का माहौल रहा, शिक्षक-अभिभावक और बच्चों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया। छात्रों ने अपने रिज़ल्ट का श्रेय अपने माता-पिता और एडुकेटर्स के पूरे टीम को दिया।

इस अवसर पर एडुकेटर्स के फॉउंडर-डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि फेज -2 में जिन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है उनके लिए जेईई-एडवांस्ड की तैयारी के लिए प्रत्येक दिन टेस्ट और डिस्क्सन का आयोजन किया जा रहा है और बच्चे 4 जून को होने वाले आईआईटी एडवांस में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर संस्थान के एकैडमिक हेड कुमार मन्नू सहित अन्य शिक्षक ई. प्रकाश वर्मा, आदित्य कुमार झा, शैलेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार झा, शम्भू कुमार सिंह, वैभव मिश्रा, सुनील कुमार, डॉ प्रदीप प्रांजल, रौशन कुमार, गौतम कुमार तथा शंकर मिश्रा ने सफल बच्चों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

संस्थान के सीईओ डॉ प्रदीप प्रांजल ने कहा कि हम लगातार जेईई और नीट में रिज़ल्ट दे कर यह साबित कर रहे हैं कि अब बच्चों को आईआईटी और मेडिकल कॉलेज पहुँचाने के लिए अभिभावकों पटना-कोटा जा कर मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि नए स्त्र के लिए नामांकन जारी है।

नामांकन के लिए स्पॉट टेस्ट के माध्यम से बच्चे 100% तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर पढ़ाई कर सकते हैं। आईआईटी, मेडिकल और प्री-फाउंडेशन के लिए न्यू बैच 03 मई से प्रारंभ हो रही है। ज्ञात हो कि अभिनव आदित्य (आईआईटी-धनबाद), अभिनय (आईआईटी-पटना) जो कि वर्ष 2022 में आईआईटी -एडवांस में शानदार प्रदर्शन किया और राहुल रवि भी इसी स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से एडुकेटर्स में स्कॉलरशिप के साथ पढ़ाई किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

48 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

3 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

5 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

5 घंटे ago