Samastipur

दलसिंहसराय उपकारा में दो बंदियों के बीच टीशर्ट उतारने के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, एक जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय के कोनैला स्थित उपकारा में दो बंदियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया गया है कि टीशर्ट खोलने के विवाद को लेकर दोनों आपस में भीड़ गये। मारपीट के दौरान एक बंदी ने दूसरे बंदी को पकड़कर पिटाई करते हुए नाक पर हाथ से वार कर दिया। जिससे बन्दी जख्मी हो गया। वहीं, शोरगुल सुनकर पहुंचे उपकारा के सिपाहियों ने दोनों को अलग करवाया।

साथ ही जख्मी बन्दी को उपकारा के पुलिस जवान सुनील कुमार पंडित ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। जख्मी बन्दी की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के लखन राय के पुत्र दीपक राय के रूप में हुई है। कैदी ने बताया कि वह दो महीने पहले टेम्पो चोरी के आरोप में उपकारा के वार्ड 3 में बंद था। गुरुवार को उसी के वार्ड में एक दूसरा बन्दी आया और उसको टीशर्ट खोलने को कहा।

नहीं खोलने पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसके नाक पर घूंसा मार दिया एवं उसका हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। जिसके बाद पहुंचे उपकारा के कर्मियों ने दोनों को अलग करते हुए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि नाक के एक्स-रे के बाद ही पता चलेगा कि बन्दी की नाक टूटी है या नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago