Samastipur

विभूतिपुर में निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटकता मिला ITI के छात्र का शव, परिजनों ने ह’त्या की आशंका जताई 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान में एक आईटीआई छात्र का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। युवक की पहचान गांव के ही शंभू महतो के 23 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई है। घटना जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडीतारा गांव की है।

घटना के विरोध में लोगों ने कुछ देर के लिए समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ को भी जाम कर दिया। हालांकि पुलिस के आने के बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया। घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सुमित मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। उसके पिताजी शंभू महतो हसनपुर चीनी मिल में काम करते हैं। वह हाल ही में विभूतिपुर के बेलसंडी में जमीन लेकर नया मकान बना रहे है। मकान का निर्माण होने के कारण वह निर्माणाधीन मकान के पास ही एक किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह ड्यूटी को लेकर हसनपुर में ही रहते हैं। वह शूगर रोग से पीड़ित है। जिस कारण दो दिन पूर्व सुमित की मां अपने पति से मिलने हसनपुर गई थी। सुमित घर पर अकेला था। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

बताया गया है कि रात से सुमित का फोन नहीं उठा रहा था जिसके बाद परिवार के लोग आसपास के लोगों को इस मामले की जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद शंभू महतो के निर्माणाधीन मकान में लोग पीछे से प्रवेश किया तो देखा कि सुमित का शव फंदे से लटक रहा था। जिसके बाद मामले की जानकारी विभूतिपुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को जब्त कर सदर अस्पताल भेजा।

घटना को लेकर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि परिवार के लोगों ने अभी इस मामले को लेकर आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जिस मकान में युवक का शव मिला है वह मकान आगे से बंद था। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोगों द्वारा मिले आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

1 घंटा ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

7 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

12 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

13 घंटे ago