समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के गोला पट्टी रोड में एक ब्रांडेड चावल के गोरखधंधा का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के शिकायत पर पुलिस ने कारवाई करते हुए कंपनी नाम से पैक डुप्लीकेट चावल का 180 बोरा सहित बोरा पैक करने वाली धागा, डुबलीकेट बोरा को भी जब्त किया है। बताया गया है कि यह गोरखधंधा महीनों से फल-फूल रहा था।
इस संबध में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया पश्चिम बंगाल की लाल बाबा नामक कंपनी के प्रबंधक बिपिन कुमार मिश्रा ने गोला पट्टी रोड स्थित तिलकधारी साह के पुत्र मनोज कुमार साह के दुकान के गोदाम में कंपनी के नाम से डुप्लीकेट चावल के बोरा पैकिंग कर बेचने की शिकायत के बाद कंपनी के प्रबंधक के साथ मनोज साह के गोला पट्टी स्थित दुकान और गोदाम में छापेमारी की गई।
जहां उनके कंपनी के नाम के बोरा में रखा हुआ 180 बोरा चावल जब्त किया गया है। इसके साथ वहां से बोरा पैकिंग करने वाला धागा भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। छापेमारी टीम में दरोगा मंजुला मिश्रा, जवाहर राम, सुरेश दुबे के साथ पुलिस बल उपस्थित थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…
बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे लाइन पर…
बिहार में हर गुजरते पल के साथ नई सरकार के गठन का समय करीब आता…