Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज में आंदोलन कर रहे छात्रों को धमकाने व गाली गलौज करने वाले प्रोफेसर पर करवाई की मांग को ले फूंका पुतला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- एसएफआई, आइसा, सीआरजेडी ने संयुक्त रूप से आरबी कॉलेज दलसिंहसराय कैंपस से जुलूस निकाल कर कॉलेज कैंपस में समस्तीपुर कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. सत्येन कुमार और सहायक शिक्षक राहुल मनहर का पुतला दहन कर नारेबाजी किया।तत्पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सीआरजेडी के आलोक गुप्ता तथा संचालन एसएफआई के जिलाध्यक्ष नीलकमल ने किया।

एसएफआई नेता कुंदन कुमार कहा की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में प्रशासनिक व शैक्षणिक अराजकता के जिम्मेवार प्रो. इंचार्ज डॉ. सत्यन कुमार को हटाने व स्थायी प्रधानाचार्य बहाल करने की मांग को लेकर लगातार वहां के छात्र व छात्र संगठन आंदोलनरत है। इसी कड़ी में बुधवार को छात्र संगठनों द्वारा कॉलेज बन्द का आवाह्न दिया गया था।

आइसा जिला कमिटी सदस्य उदय कुमार ने कहा की आंदोलन के क्रम में ही उक्त कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. सत्यन कुमार व उसके साथ प्रो. राहुल मनहर कॉलेज पहुंचे। जहां आंदोलनरत छात्र प्रो. इंचार्ज को देख उग्र हो गए और उन्हें घेरकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद छात्रों का विरोध झेलते हुए डॉ. सत्यन अंदर चले गए और उन्हीं के इशारे पर प्रो. राहुल मनहर ने आंदोलन में आकर छात्रों को धमकाने व गाली गलौज करने लगे। जिस पर आंदोलन रत छात्र और उग्र हो गए। जिसके बाद वहां तैनात दंडाधिकारी द्वारा बीच बचाव कर उन्हें कॉलेज के अंदर भेजा गया।

सीआरजीडी के नेता अरसद आलम ने कहा कि प्रो. राहुल मनहर ने छात्रों के साथ गाली-गलौज कर पूरे शिक्षक जगत को शर्मशार किया है। ऐसे शिक्षक पर विश्वविद्यालय प्रशासन को तुरंत करवाई करना चाहिए। संयुक्त छात्र संगठन के नेताओ ने मांग किया है कि समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रो. इंचार्ज को तत्काल हटाया जाए।

पुतला दहन के दौरान एसएफआइ से कन्हैया यादव, नीलकमल, शिवचंद्र कुमार, नीतीश कुमार, अमन कुमार, छात्र राजद से अरसद आलम, मोहम्मद इमरान, आलोक कुमार गुप्ता, मोहम्मद गुलशेर, आइसा से विकास कुमार, उदय कुमार, बिट्टू कुमार, अजय कुमार, राकेश धर्मपाल, फरमान, गौतम कुमार, मिन्टूस राम इत्यादि शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

4 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

5 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

5 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

5 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

6 घंटे ago