Samastipur

समस्तीपुर के SP ने 3-3 बैंक डकैती की घटना के बाद 200 CCTV और 600 मोबाइल को खंगाला तब जाकर मिली सफलता, 11 अन्य लूटकांडों का खुलासा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में पिछले महीने ग्रामीण बैंक में हुई लूट की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए इसमें शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनय तिवारी ने गुरुवार को हरपुर एलौथ में प्रेसवार्ता करते हुए कहा है कि दो सौ सीसीटीवी व छह सौ मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में समस्तीपुर के अलावा विभिन्न जिलों के 11 लूटकांडों का खुलासा हुआ है।

एसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से लूट के 20.23 लाख रुपये, दो पिस्टल, एक कट्टा, 30 गोली, दो मैगजीन, घटना में प्रयुक्त तीन बाइक, दो हेलमेट, तीन टोपी व एक जोड़ी जूता बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ताजपुर थाना के कस्बे आहार के मो. कमर के पुत्र मो. जावेद उर्फ नियाज, दरगाह मोहल्ले के नेसार उर्फ फूलो के पुत्र मो. दानिश उर्फ वाहिद, कल्याणपुर थाना के वासुदेवपुर के महेश प्रसाद के पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ विक्की उर्फ राकेश और खानपुर थाना के कानूविशनपुर निवासी रामदेव प्रसाद के पुत्र रामबाबू उर्फ सुजीत को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की ली गयी तस्वीर को सोशल मीडिया पर दिया गया। सोशल मीडिया पर अपराधियों की तस्वीर वायरल होते ही इसके बारे में जानकारी मिलनी शुरू हो गयी। इसमें कुछ युवाओं व अन्य लोगों ने व्हाट्सएप व अन्य माध्यमों से अपराधियों के बारे में जानकारी दी। इससे अनुसंधान में लगी एसआईटी को काफी मदद मिली।

इसके बाद समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय व पटना में लगभग 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गयी। एसपी ने बताया कि हर लूट की घटना से पहले ताजपुर के एलकेवीडी कॉलेज पर सुबह आठ बजे अपराधियों की जुटान होती थी। फिर वहां से लूट की घटना को अंजाम देने निकलता था। फिर लूट की राशि लाने पर रहिमाबाद में एक कब्रिस्तान के पास गड्ढे में रुपयों का बंटवारा होता था।

आलीशान मकान व उद्योग के लिए लूटा बैंक:

एसपी के अनुसार, अपराधियों ने बताया है कि लूट के रुपये से आलीशन मकान बनाने की तैयारी थी। वहीं, वासुदेवपुर के एक अपराधी का सलाई बनाने का उद्योग घाटा में चला गया, जिसके कारण इन लोगों ने एक-एक करोड़ की राशि जुटाने के लिए बैंकों व ज्वेलरी दुकानों को लूटने की साजिश रची। इसके लिए सक्रिय अपराधियों के संपर्क में किया और लूट की घटना को अंजाम देने लगा। लेकिन समस्तीपुर के युवाओं की सक्रियता के कारण इन अपराधियों के मंसूबे पर पानी फिर गया और सभी अपराधी पकड़े गए। सरगना की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago