Samastipur

समस्तीपुर कोर्ट का मुंशी निकला लुटेरा, शहर के जर्दा कारोबारी को लूटने के क्रम में मारी थी गोली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में निजी मुंशी का काम करने वाला युवक ही लुटेरा निकला। पुलिस का कहना है कि 14 अगस्त 2022 को शहर के जर्दा कारोबारी सौरव जायसवाल को गोली मारकर सवा लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर उक्त युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

गिरफ्तार मुंशी समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के बिलनामा गांव निवासी अशेश्वर राय का पुत्र दीपक कुमार है। साथ ही वारिसनगर पुलिस ने भी सीएसपी संचालक से तीन लाख लूट के मामले में लाइनर की भूमिका निभाने वाले नियाज को भी गिरफ्तार किया है। रविवार को नगर थाना पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सदर डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि दीपक कोर्ट में काम करने की वजह से अपराधियों को बेल कराने में भी मदद करता था।

गैंगस्टर से है संबंध

वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोर्ट में मुंशी का काम करने वाला दीपक का वारिसनगर थाना क्षेत्र के एकरामुल नामक गैंगस्टर से संबंध है। वह अपराधिक घटनाओं में शामिल रहता है। जिसके बाद पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की, तो उसने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से देसी कट्टा, गोली और कुछ नगदी भी बरामद किया है।

जर्दा कारोबारी को मारी थी गोली

शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड में वर्ष 14 अगस्त 2022 की रात जर्दा कारोबारी सौरभ जयसवाल जब बाजार समिति स्थित अपनी दुकान को बंद कर पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित अपने घर पहुंचे ही थे, तभी बदमाशों ने उनसे अथियार के बल पर करीब सवा लाख रुपए लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी थी जिसमें वह घायल हो गए थे। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी थी।

लूट कांड का लाइनर गिरफ्तार

उधर वारिसनगर पुलिस ने पिछले दिनों वारिसनगर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूटपाट के मामले में लाइनर की भूमिका निभाने वाले मोहम्मद नियाज नामक एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। वह वारिसनगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के मोहम्मद मासूम का पुत्र बताया जाता है।

सदर डीएसपी संजय पांडे का कहना है कि मोहम्मद नियाज एकरामुल नामक अपराधियों से सांठगांठ किए हुए था और उसके लिए लाइनर की भूमिका निभाता था। पूछताछ के दौरान एकरामुल ने वारिसनगर थाना क्षेत्र में हुए तीन घटनाओं में लाइनर की भूमिका निभाने की बात स्वीकार किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

8 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

9 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

20 घंटे ago