Samastipur

समस्तीपुर कॉलेज में तालाबंदी को लेकर छात्र संगठन AISA और ABVP हुई आमने-सामने

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कॉलेज में बेमियादी तालाबंदी को लेकर सोमवार को छात्र संगठन आइसा की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने की व संचालन जिला सचिव सुनील कुमार ने किया। इसमें माले के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि कॉलेज में शैक्षणिक एवं लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने के लिए छात्रों का आंदोलन जायज है। छात्र संगठनों पर विश्वविद्यालय को सकारात्मक पहल करना चाहिए। उन्होंने कॉलेज कैंपस में शैक्षणिक एवं लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने को संयुक्त छात्र संगठन के आंदोलन को सफल बनाने की सभी से अपील की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कर रही तालाबंदी का विरोध :

समस्तीपुर कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की संयुक्त छात्र संगठनों की घोषणा का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध किया है। अभाविप के जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विभाग सह संयोजक अनुपम कुमार झा ने कहा कि संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के बंद की घोषणा छात्र-विरोधी है। छात्र हितों के मुद्दे को लेकर कॉलेज को बंद कराना सही हो सकता है लेकिन शिक्षक के स्थानांतरण व विवि के प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप करने को लेकर बंद का आह्वान कहीं से उचित नहीं है। आंदोलन के पीछे कुछ शिक्षकों का भी हाथ है।

कॉलेज में तालाबंदी की घोषणा से अतिथि शिक्षकों का होगा नुकसान :

समस्तीपुर कॉलेज में तालाबंदी करने संबंधी छात्र संगठनों की घोषणा के आलोक में सोमवार को कॉलेज के शिक्षक, अतिथि शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें कॉलेज के पठन-पाठन, छात्रों के नामांकन व आंतरिक परीक्षा तथा विभागों में चल रहे सेमिनार के सुचारू संचालन पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 12 अप्रैल से कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने की छात्र संगठनों की घोषणा से छात्रों का पठन पाठन बाधित होगा। कॉलेज में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को आर्थिक नुकसान होगा। ऐसे में तालाबंदी का पुरज़ोर विरोध किया जाएगा।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

16 मिनट ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

4 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

5 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

11 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

22 घंटे ago