Bihar

बिहार में 24 घंटे में मिले 38 कोरोना मरीज, मुख्यमंत्री बोले- केंद्र से नहीं मिल रही वैक्सीन; हम खुद खरीदेंगे

बिहार में पिछले 24 घंटे में 38 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 145 से बढ़कर 174 हो गई है। सिर्फ पटना में 53.5% एक्टिव मामले हैं।

CM नीतीश कुमार ने कोरोना की स्थिति और सरकार की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र से वैक्सीन नहीं मिल रही है। सरकार ने खुद टीका खरीदने का फैसला लिया है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना में 92 संक्रमित मरीज हैं। दूसरे नंबर पर गया, जहां पर 23 कोरोना संक्रमित मरीज हैं और तीसरे नंबर पर भागलपुर है, वहां 11 मरीज हैं। वहीं, सोमवार को 48,552 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 38 नए मामले सामने आए।

पटना के IGIMS में हुआ था मॉक ड्रिल

IGIMS के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मॉक ड्रिल से बताने की कोशिश की गई है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के आने पर उनका किस तरह से इलाज किया जाए। इस दौरान मशीनों को भी देखा गया, ताकि आपात स्थिति में संक्रमित मरीजों को परेशानी झेलनी नहीं पड़े।

बिहार के अस्पतालों में आज भी होगा मॉक ड्रिल

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बिहार के 20 जिलों के अस्पतालों में कोरोना को ले कर मॉक ड्रिल की गई। वहीं, 18 जिलों में मंगलवार को मॉक ड्रिल की जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि सर्दी-खांसी वाले हर मरीज का टेस्ट कराएं और रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय में जमा करें।

बिहार में कोरोना पर बैठक

सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को कोरोना की स्थिति और सरकार की तैयारियों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान यह बात सामने आई कि केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही। इससे टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। राज्य सरकार ने खुद वैक्सीन खरीद कर लोगों का टीकाकरण कराने का फैसला लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

3 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

10 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago