Samastipur

उजियारपुर में फर्नीचर दुकान पर फायरिंग कर 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, मुखिया देता था अपराधियों को संरक्षण

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर गांव में तीन दिन पूर्व एक फर्नीचर दुकानदार के दुकान पर फायरिंग व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान उजियारपुर थाने के माधोडीह गांव निवासी सुजीत गिरी का पुत्र विक्रम गिरी, इसी थाने के सातनपुर के बतहु पासवान का पुत्र राज कुमार पासवान और फूलहसन का पुत्र मो. आमिर के रूप में की गई है।

उजियारपुर थाने में बुधवार की दोपहर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि 23 अप्रैल की रात बदमाशों ने सातनपुर चौक के फर्नीचर कारोबारी दिनेश दास के फर्नीचर दुकान पर धावा बोलकर रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी राशि नहीं देने पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फर्नीचर दुकान पर कई राउंड फायरिंग की थी।

इस मामले में दुकानदार द्वारा उजियारपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। डीएसपी ने बताया कि वैज्ञानिक व मानवीय आधार पर जांच के बाद इन तीनों बदमाशो को पकड़ा गया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक नाईन एमएम पिस्टल, मैगजीन में दो गोली लोड, एक देसी कट्‌टा, घटना में प्रयुक्त एक बुलेट व अपाचे बाइक बरामद की गई है। डीएसपी ने बताया कि तीनों बदमाशों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार बदमाशों में से विक्रम पर पूर्व से भी उजियारपुर थाने में हत्या व आर्म्स एक्ट के
साथ ही दो मामला दर्ज है। जिसमे पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

23 अप्रैल की रात हुई थी फायरिंग की घटना :

यहां बता दें कि गत 23 अप्रैल की रात बुलेट व अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने फर्नीचर दुकानदार दिनेश दास के दुकान पर धावा बोलकर रंगदारी की मांग की थी। साथ दहशत फैलारने का प्रयाय किया था। इस मामले में दुकानदार द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अपराधियों को संरक्षण देता था मुखिया :

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने स्वीकार किया है। उन्हें प्रखंड के करिहारा के मुखिया ने हथियार दिया था। वह उसे अपने नये मकान में छिपा कर रखता था। इस मामले में
मुखिया मनोरंजन गिरी को भी सह अभियुक्त बनाया जा रहा है। उसकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

1 घंटा ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

2 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

12 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

12 घंटे ago