Bihar

समस्तीपुर: 11 वर्षीय चचेरी भतीजी से दु’ष्कर्म मामले में आरोपी को 20 वर्ष की सजा, बच्ची की पढाई-लिखाई के लिये भी मुआवजा का कोर्ट ने दिया आदेश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में ढाई साल पूर्व 11 वर्ष की चचेरी भतीजी से दुष्कर्म मामले में एडीजे-6 सह न्यायाधीश पोस्को कोर्ट कैलाश जोशी ने बुधवार को आरोपी
फूल चंद्र दास (25 वर्ष) को दोषी पाते हुए 20 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने 40 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी।

इसके साथ कोर्ट ने पीड़िता को भी एक लाख रुपए मुआवजा राशि देने का आदेश दिया है। जिससे बच्ची की पढाई-लिखाई हो सके। इसके साथ ही जुर्माना की आधी राशि भी कोर्ट ने पीड़िता को देने का आदेश दिया है।

विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार ने बताया कि 21 अगस्त 2020 को विभूतिपुर थाने के भुसवर गांव में दिन के 10 बजे 11 वर्षीय बच्ची अनाज का चालन लाने गई थी। इसी दौरान उसके चचरे चाचा ने मुंह में गमछा बांध कर रेप की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के चिखने पर जुटे लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में बच्ची के दादा ने महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी फूलचंद्र दास को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गवाह, मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने आरोपी फूलचंद्र को धारा 376 भादवि व 6 पोस्को एक्ट में सुनवाई करते हुए दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।

कोर्ट पीड़िता को एक लाख रुपए मदद का दिया आदेश :

आरोपी को सजा सुनाने के साथ ही कोर्ट ने इस मामले में पीड़ित लड़की को सरकार की आरे से एक लाख रुपए देने का भी आदेश दिया है। जिससे बच्ची के आगे के जीवन को बेहतर बनाया जा सके। इसके साथ ही जर्माना की आधी राशि भी पीड़िता को देने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार, कंचन कुमारी के अलावा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ठाकुर विक्रम सिंह ने बहस किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

6 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

6 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

21 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

21 घंटे ago