समस्तीपुर :- समस्तीपुर के रास्ते दानापुर-जोगबन्नी के बीच मई के प्रथम सप्ताह से ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है। इस खंड के लोग लंबे समय से इस ट्रेन सेवा का इंतजार कर रहे हैं। यह ट्रेन दानापुर जोगबन्नी के बीच रोज चलेगी। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिंह का पत्र मंडल को मिलने के बाद मंडल प्रशासन इसको लेकर तैयारी में जुट गया है।
डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि बहुत जल्द ट्रेन सेवा शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर बोगी आदि की व्यवस्था की जा रही है। दानापुर-जोगबनी और सहरसा-जोगबनी वाया ललितग्राम-फारबिसगंज तक दो ट्रेनों की स्वीकृति की जानकारी दी गई है।
दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस प्रतिदिन दानापुर से सुबह 6:10 बजे खुलेगी और पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते समस्तीपुर सुबह 10 बजे पहुंचेगी। दरभंगा, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, ललितग्राम, फारबिसगंज होते हुए जोगबनी पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन सुबह 5:00 बजे जोगबनी से खुलेगी और वापस में समस्तीपुर 11 बजे दिन में पहुंचेगी। दोपहर बाद 3:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। दोनों स्टेशन के बीच कुल 11 स्टॉपेज दिया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को लाभ मिल सके।
इस नए ट्रेन के मिलने के बाद लोगों को सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना से लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने में काफी सहूलियत होगी। लंबे समय से इस खंड के लोग सीधी राजधानी के लिए ट्रेन को तरस रहे थे। कोसी पर महासेतु बनने व आमान परिवर्तन के बाद से ही इस इलाके के लोग सीधी ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे। इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से कोसी व मगध की दूरी काफी घट जाएगी। पूर्व में इस क्षेत्र के लोगों को भाया खगड़िया, बरौनी होते हुए पटना जाना होता था, जिससे उन्हें काफी समय लगता था।
डीआरएम ने बताया कि हसनपुर- बिथान के बीच ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इस खंड पर ट्रेन सेवा शुरू होगी। यहां बता दें कि गत 28 मार्च को सीआरएस ने इस खंड पर ट्रेन सेवा शुरू करने की अनुमति प्रदान की थी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के समाप्त होते ही मंगलवार को शहर की…
समस्तीपुर : छठ महापर्व संपन्न होने के दूसरे दिन भी समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर यात्रियों…
समस्तीपुर : कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की…
समस्तीपुर : पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अतिरिक्त मार्गदर्शन देने के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…