Bihar

बिहार कांस्टेबल भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, यह रहा Direct Link, परीक्षा में 2 घंटे पहले पहुंचें

बिहार केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही के 689 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इससे पहले सीएसबीसी ने रोल नंबर वाइज परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी की थी। यह भर्ती परीक्षा 14 मई 2023 को 10 बजे से 12 बजे के बीच होगी। रिपोर्टिंग टाइम 8 बजे का होगा। 9 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। सीएसबीसी ने कहा है कि इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2023 को जारी कर दिए जाएंगे।

आवंटित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ई-प्रवेश-पत्र के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे-मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा आधार कार्ड भी प्रस्तुत करना होगा । यदि ई-प्रवेश-पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है या उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी परीक्षा स्थल पर आवेदन-पत्र के समरूप 2 (दो) फोटोग्राफ (दो माह के भीतर का खिंचा हुआ) वीक्षक के पास जमा करेंगे।

एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के आधार अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए होगा।

लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा अथवा समकक्ष स्तर का होगा । लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी । प्रश्न-पत्र-दो घंटों के एक प्रश्न-पत्र में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक (01) अंक दिया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-3 , 21700-53000 का वेतनमान मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : 50 किलो गांजा, हेरोइन और 1.30 लाख नगद बरामद, तीन महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में पुलिस ने…

31 मिनट ago

बिहार: पिता की अंतिम विदाई का अनोखा अंदाज, शवयात्रा में बज रहे थे ढोल-नगाड़े, नाच रहे थे डांसर

बिहार के बेतिया के नौतन प्रखंड के डबरिया मकरीटोला गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने…

3 घंटे ago

शिक्षा और रोजगार के सवाल पर 20 अगस्त को दरभंगा में छात्र-युवा संसद, आइसा-आरवाईए ने छात्र-युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की

समस्तीपुर : बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, परीक्षा में अनियमितता और बेरोजगारी के मुद्दे…

3 घंटे ago

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे रूट के विरोध में आर-पार की लड़ाई, सरायरंजन के ग्रामीण 13 अगस्त से करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन

सांकेतिक तस्वीर : सोर्स गूगल समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट अलाइनमेंट को लेकर…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अवैध मिट्टी खनन से बने गड्ढे में डूबकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत, रातभर खोजबीन के बाद सुबह पानी भरे गड्ढे से मिला शव

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खेसराहा गांव में अवैध मिट्टी खनन…

8 घंटे ago