Samastipur

छठ खत्म होते ही समस्तीपुर शहर में लगा भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन; कई लोगों के ट्रेन छूटे

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के समाप्त होते ही मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह से ही शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। देखते ही देखते शहर के प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया। समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर स्थिति ऐसी हो गई कि करीब चार घंटे तक वाहन जहां के तहां फंसे रहे। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बाइक, कार, ऑटो और बस समेत सभी प्रकार के वाहन रेंगते नजर आए। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दरअसल, छठ महापर्व समाप्त होने के बाद मंगलवार को गांव से शहर लौटने वालों के साथ ही शहर से दूसरे प्रदेशों में कामकाज के लिए जाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की वापसी भी शुरू हो गई। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों के सड़कों पर उतरने से शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य से काफी अधिक रही। धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ती गई और शहर जाम की चपेट में आ गया।

जाम का असर दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों तक देखने को मिला। ऑटो और बसों के फंसने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। कई लोग अपने जरूरी काम के लिए समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई, जिन्हें ट्रेन पकड़नी थी या जरूरी काम से कहीं जाना था। जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को भी सड़क पार करने और आगे बढ़ने में मशक्कत करनी पड़ी।

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुराने टुनटुनियां गुमटी के पास कई लोग रेलवे लाइन पार कर पैदल जाते दिखाई दिए। वाहनों की लंबी कतार और धीमी रफ्तार के कारण लोग वैकल्पिक रास्ते तलाशते नजर आए। थानेश्वर पैदल पूल की स्थिति और विकराल हो गयी। पूल से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। शहर की सड़कों पर चारों ओर जाम का नजारा बना रहा। इस दौरान कई वाहन चालक जल्द निकलने की कोशिश में एक-दूसरे के आगे वाहन खड़ा कर देते थे, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो रही थी।

जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया। ट्रैफिक पुलिस के जवान लगातार सड़क पर उतरकर वाहनों को व्यवस्थित कराने और यातायात सुचारु करने में जुटे रहे। काफी प्रयास के बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य होने लगी। दोपहर बाद शहर में जाम की स्थिति समाप्त हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।

ट्रैफिक थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि छठ महापर्व समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने काम-धंधे पर लौट रहे हैं। वहीं, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की भी वापसी हो रही है। एक साथ लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जाम समाप्त कराने के लिए ट्रैफिक थाने के जवान लगातार तैनात रहे। जवानों के प्रयास से दोपहर बाद यातायात व्यवस्था सामान्य करा दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, यात्रियों की भारी भीड़ के बीच पार्सल कार्यालय किया गया लॉक

समस्तीपुर : छठ महापर्व संपन्न होने के दूसरे दिन भी समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर यात्रियों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर डीएम ने विभागवार योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की, लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : छठ मनाने मायके पहुंची महिला को लगी गोली, आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…

2 दिन ago

समस्तीपुर में छठ घाट से लौट रहे दो दोस्तों की बिजली के पोल से टकराकर मौ’त; एक की 4 दिसंबर को होनी थी शादी, दूसरा जाने वाला था दुबई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…

2 दिन ago