Samastipur

अतीक अहमद पर समस्तीपुर में बोले सम्राट चौधरी; बिहार सरकार पुलिस के हाथों में चूड़ियां न पहनाएं, उसे फ्री-हैंड कर दे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शनिवार की देर रात उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया कवरेज के सामने जिस तरह से शूटर मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे और पुलिस के सामने मेडिकल कराने पहुंचे अतीक अहमद की फिल्मी स्टाइल में हत्या कर दी गई। जिसके बाद से योगी सरकार पर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं और बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच यूपी में हुए इस हत्या के बाद पड़ोसी राज्य बिहार में भी सियासी हलचलें तेज हो गई है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी प्रतिक्रिया :

वहीं, जदयू और राजद के तमाम आरोपों के बाद बिहार के बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सम्राट चौधरी ने अतीक अहमद के हत्या मामले पर कहा कि बिहार पुलिस को चूड़ी पहनाने का काम नहीं करना चाहिए। बिहार में कानून का राज स्थापित करने की जरूरत है और पुलिस को फ्री-हैंड कर देना चाहिए।

बता दें कि रविवार को रोसड़ा के बटहा स्तित सुंदर देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के संस्थापक के प्रतिमा का अनावरण में शामिल होने के लिए सम्राट चौधरी पहुंचे थे। इससे पहले जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

1 घंटा ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago