Samastipur

समस्तीपुर में 14 चक्का ट्रक पर लदे 741 कार्टून विदेशी शराब जब्त, कारोबारी हुआ फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले की वारिसनगर थाना की पुलिस ने सतमलपुर गांव स्थित चौर से गुरुवार तड़के 14 चक्का ट्रक पर लोड 741 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद विदेशी शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताया जा रहा है। हालांकि इस दौरान सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी फरार हो गए।

बरामद ट्रक पंजाब नंबर बताया जा रहा है। ट्रक पर सामने से सीमेंट की बोरी रखी हुई थी जबकि उसके पीछे शराब का कार्टन भरा हुआ था। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। इस इलाके में अब तक बरामद शराब की यह सबसे बड़ी खेप बताई गई है।

घटना के संबंध में वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तड़के करीब 3:00 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सतमलपुर चौर में शराब की बड़ी खेप उतारी जा रही है। जिसे छोटे वाहनों से क्षेत्र में भेजा जाएगा। सूचना पर उनके साथ शशि कुमार, एलटी प्रभारी विनोद कुमार यादव आदि के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने चौर में छापा मारा।

इस दौरान पुलिस वाहन देख वहां से कारोबारी फरार हो गए। पुलिस ने जब ट्रक और पिकअप की तलाशी ली तो ट्रक पर 741 कार्टन इम्पेरियम ब्लू और मैकडॉवेल नामक शराब बरामद की गई। जिस पर सेल फार पंजाब लिखा हुआ था। बरामद शराब 6633 लीटर बताया गया है जो 15996 विभिन्न बोतलों में पैक था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त की कई वाहन के नंबर से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाहन कहां से आई थी। वैसे माना जा रहा है कि वाहन पंजाब से शराब लेकर यहां पहुंची थी। पिकअप स्थानीय बताया गया है, जिससे यह पता चल सकेगा कि इस धंधे में कौन-कौन लोग लिप्त हैं। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

28 मिनट ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

3 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

6 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

8 घंटे ago