समस्तीपुर/ विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के शिवनाथपुर वार्ड संख्या-4 मोहल्ला में मंगलवार रात शराबी पति से तंग आकर एक पत्नी ने पति को पीट-पीटकर ईट से सर कुचल कर मार डाला। मृतक गांव के राम बहादुर सिंह बताया गया है। उधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शव को जब कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बीती रात हुई इस घटना की जानकारी के बाद गांव के लोग हतप्रभ रह गए।
घटना के संबंध में बताया गया है कि राम बहादुर सिंह नशे का आदी था जिस कारण आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा हुआ करता था। लोगों का कहना है कि नशे के कारण ही राम बहादुर ने अपने हिस्से की लगभग सभी जमीन बेच डाली थी। जबकि उसे 2 बच्चे भी थे जिस कारण पत्नी से हमेशा विवाद हुआ करता था।
लोगों ने बताया कि रात भी रामबहादुर नशे की हालत में घर पहुंचा था और पत्नी से झगड़ा करने लगा। जिसके बाद गुस्से में दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान ललिता देवी ने घर के आंगन में रखे ईट से अपने पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। बाद में हल्ला होने पर झूठे लोगों ने घटना की जानकारी विभूतिपुर थाने को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने ललिता देवी को हिरासत में ले लिया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…