बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को भाजपा का दांव उलटा पड़ गया। नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को जमानत मिलने की खुशी में राजद विधायकों ने एक-दुसरे को विधानसभा के बाहर मिठाई-लड्डू खिलाए।
हालांकि, भाजपा को राजद की खुशी रास नहीं आई। राजद विधायकों ने आग में घी डालने का काम किया और भाजपा विधायकों को मिठाई खिलाने चले गए, जिसके बाद दोनों पार्टियों के विधायकों के बीच विधानसभा के बाहर हाथापाई हो गई।
विधानसभा के बाहर भाजपा के सभी विधायक अपने दो विधायकों को सस्पेंड किए जाने को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि राजद विधायक मिठाई बांट रहे थे।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हम सभी भाजपा विधायक यहां थे और हमने उनके लिए (राजद) अंदर जगह छोड़ दी, लेकिन बाहर आकर वे गुंडागर्दी कर रहे हैं। लड्डू खिलाने के बहाने धक्का-मुक्की कर रहे हैं। राजद के विधायकों ने हमें परेशान किया। मैं राज्यपाल से इसकी शिकायत करूंगा।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…