समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साख मोहन गांव स्थित स्मारक के पास शनिवार शाम अपने संबंधी के यहां से वापस बेगूसराय लौट रहे एक युवक के साथ बदमाशों ने साख मोहन गांव के पास हथियार के बल पर उनकी बाइक छीननी चाही। इस दौरान प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की व फायरिंग किया। हालांकि फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया।
गोली की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश वहां से फरार हो गए। जख्मी युवक बेगूसराय जिले के दामोदरपुर वार्ड संख्या-2 मोहल्ला का वासुदेव महतो का पुत्र विपिन कुमार बताया गया है। बताया गया है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में उनका संबंध है। वह अपने एक संबंधी को छोड़ने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई।
उधर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि बदमाशों की सूचना पर पहुंची टीम ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। उधर बताया गया है कि बदमाशों ने विपिन से मारपीट व लूटपाट की घटना के बाद गांव के हाट में भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिस दौरान लोगों ने 3 बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…