Bihar

बिहार: जिस लड़की ने लगाया रेप का आरोप, 4 घंटे की पेरोल लेकर लड़के ने उसी से रचाई शादी

जिस लड़की ने रेप का आरोप लगाया। जिसकी शिकायत पर युवक को जेल जाना पड़ गया। अब उसी लड़की से आरोपी युवक ने शादी रचा ली। शादी के लिए उसे कोर्ट से चार घंटे की पेरोल मिली थी। लड़का और लड़की वाले की रजामंदी के बाद दोनों की शादी करवाई गयी। शादी करने के बाद युवक जेल चला गया। अब दामाद को जेल से बाहर लाने के लिए लड़की के परिवार वाले लगे है।

यह अजीबो-गरीब मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है। जहां एक युवक प्रेमिका से रेप मामले में जेल में बंद है। कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद वह पेरोल पर बाहर आया और फिर उसी लड़की से शादी की जिसने उस पर रेप का आरोप लगाया था। युवक इंजीनियरिंग का छात्र था जो पश्चिम चंपारण के बगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एक दिन वह परिवार के साथ घुमने चला गया जहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश की रहने वाली 21 साल की लड़की से अचानक हो गयी।

यह मुलाकात प्यार में तब्दिल हो गयी। फिर मोबाइल नंबर लेकर दोनों आपस में बातचीत करने लगे। बात करते करते दोनों एक दूसरे के काफी करीब हो गये। फिर इसी साल 4 मार्च को दोनों ने बिना परिवार को बताये गोपालगंज में एक मंदिर में शादी रचा ली। प्रेमिका से शादी करने के बाद युवक अपने दोस्त के घर पर रहने लगा। शादी के अगले दिन लड़की की तबीयत खराब हो गयी। आनन-फानन में लड़की को लेकर युवक अस्पताल पहुंचा जहां लड़की की हालत बिगड़ता देख अस्पताल के कर्मियों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची और पूछताछ की तब लड़की ने बताया कि उसके साथ रेप हुआ है। लड़की ने प्रेमी पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया।

लड़के ने पुलिस को बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन साक्ष्य के आभाव में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले की सुनवाई के दौरान युवक ने कोर्ट में कहा कि वह लड़की से शादी करना चाहता है। लड़की भी शादी करना चाहती है दोनों के परिवार वाले भी इस शादी को तैयार है। कोर्ट से इजाजत दिये जाने की मांग पर उसे चार घंटे की पेरोल मंजूर की गई। जेल से बाहर आने के बाद युवक ने आरोप लगाने वाली प्रेमिका से मंदिर में शादी रचाई। इस मौके पर दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। शादी के बाद परिजनों ने दोनों को आशीर्वाद दिया जिसके बाद युवक को वापस जेल ले जाया गया। अब दोनों की शादी होने के बाद लड़की के परिजन अपना केस वापस लेने की तैयारी कर रहे है। लड़की वाले अपने दामाद को जेल से बाहर लाने में लगे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

8 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

15 घंटे ago