Samastipur

विभूतिपुर में आम के पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव, परिजनों ने आनन-फानन में कर दिया अंतिम संस्कार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थानान्तर्गत योगिया गाछी में रविवार की शाम आम के बगीचे में एक किशोर का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक किशोर की पहचान गांव के ही उपेंद्र महतो के पुत्र विकास कुमार (12 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर परिवारिक सदस्याें के बीच कोहराम मच गया। उधर, गांव के लोगों ने शव को पेड़ से उतार पर अंतिम संस्कार कर दिया है। दूसरी ओर विभूतिपुर थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

बताया गया है कि योगिया गांव के उपेंद्र महतो अपनी पत्नी के साथ गंगा स्थान गए हुए थे। घर में विकास व उनका बड़ा भाई था। लोगों का बताना है कि दानों भाईयों के बीच दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विकास घर से निकल कर चला गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। इस बीच लोगो ने उसकी खोजबीन शुरू की।

इसी दौरान गांव के गाछी में एक बच्चे का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। गांव के लोग जब गाछी में गए तो आम के पेड़ से विकास का शव लटक रहा था। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इस घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। हालांकि गांव के लोगों ने ही शव को पेड़ से उतारने के बाद आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है, पता लगाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

10 मिनट ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

47 मिनट ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

6 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

7 घंटे ago