Bihar

बिहार में खौफनाक वारदात, नशेड़ी पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; शव के कई टुकड़े कर खेत में फेंका

बिहार के नालंदा में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके कई टुकड़े कर दिए। खेत से महिला का कुचला हुआ सिर, दोनों पैर और एक हाथ मिला है। पुलिस शव के बाकी हिस्सों को तलाश रही है। कुत्ते शव को टुकड़ों को नोंच रहे थे। करीब 100 मीटर के दायरे में ये टुकड़े मिले हैं।

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब कुछ ग्रामीण खेत में काम करने गए हुए थे। जहां उन्हें महिला के शव के टुकड़े दिखे। इसके बाद इसकी सूचना दूसरे ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई।

बता दें कि संगीता देवी (35) 13 मार्च से लापता थी। रविवार को पुलिस ने शव खेत से बरामद किया। टुकड़ों में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप संगीता के पति नीतीश कुमार पर लगा है। वो फिलहाल फरार है। मामला थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव का है।

100 मीटर की दूरी पर शव के टुकड़े मिले

संगीता का पत्थर से कुचला हुआ सिर, दोनों पैर, एक हाथ और शरीर के अन्य टुकड़े को पुलिस ने बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि शव के टुकड़ों को कुत्तों ने खाया है। हड्डियों को इधर-उधर छोड़ दिया। शव के टुकड़े 50 से 100 मीटर की दूरी पर बरामद किए गए हैं।

13 मार्च से लापता था संगीता

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि 13 मार्च से नीतीश कुमार की पत्नी संगीता देवी लापता थी। संगीता के मायके वाले उसकी खोज में ससुराल पुरंदरपुर पहुंचे। तो संगीता का पति बहाने बनाने लगा। कभी कहता कि इलाज के लिए उसने कहीं भेज दिया है, तो कभी संगीता के कहीं चले जाने की बात करता।

नशे का आदी है नीतीश

संगीता का पति नीतीश कुमार नशे का आदी है। इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी और मारपीट होती रहती थी। ग्रामीणों का भी कहना है कि हमेशा नीतीश कुमार नशे में धुत रहता है। संगीता के बेटे ने बताया कि उसकी मां पिछले 13 मार्च से लापता है। तब से वह घर नहीं आई है।

2006 में हुई थी शादी

साल 2006 में नूरसराय थाना क्षेत्र के झामा बारा गांव निवासी संगीता देवी की शादी थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी नीतीश कुमार के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे प्रिंस कुमार (12) और प्रियांशु कुमार (10) हैं। फिलहाल संगीता देवी का पति नीतीश कुमार फरार है। वह बिहार शरीफ में मजदूरी का काम किया करता है।

नशे के लिए गहने तक बेच दिए थे

नीतीश के पिता का कहना है कि पैसों को लेकर अक्सर उनका बेटा बहू से मारपीट किया करता था। यही वजह है कि वह अपने बेटे से अलग रहते हैं। दरअसल, नीतीश हमेशा पत्नी को ससुराल से पैसे लाने को लेकर प्रताड़ित किया करता था। नीतीश ने नशे के लिए अपनी पत्नी के गहने तक बेच दिए थे। बड़े बेटे का कहना है कि दहेज की खातिर उसके पिता उसकी मां के साथ हमेशा मारपीट किया करते थे।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को क्षत विक्षत कर फेंक दिया है। एसडीपीओ हिलसा के नेतृत्व में पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर मदद ली जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

4 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

5 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

18 घंटे ago