समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के अहमदपुर खजूरी फोरलेन के पास सोमवार को हुई सड़क हादसे में बहन की बर्थडे पार्टी मना कर मित्र के साथ लौट रहा एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका मित्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के सुरो गांव के विनोद कुमार चौधरी का पुत्र विशाल कुमार चौधरी (25 वर्ष) के रूप में की गई है। जबकि उसके मित्र की पहचान इसी गांव के मनोज साह का पुत्र संतोष साह 25 वर्ष बताया गया है।
संतोष का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि विशाल के बहन का बर्थडे रविवार की रात था। जिस कारण वह अपने मित्र संतोष के साथ बहन की ससुराल चकलाल शाही धरमपुर गया हुआ था।
बीती रात बर्थडे पार्टी मनाने के बाद सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे विशाल अपने मित्र संतोष के साथ बाइक से वापस बेगूसराय लौट रहा था। इसी दौरान सरायरंजन अहमदपुर खजूरी गांव के पास फोरलेन पर उसकी बाइक पीछे से ट्रक ने ठोकर मार दी। इस घटना में विशाल और संतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सरायरंजन पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से विशाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही विशाल की मौत हो गई। उधर संतोष की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर सरायरंजन थाना अध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया जहां दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था जहां विशाल नामक एक युवक की मौत हो गई है, जबकि संतोष नामक युवक का उपचार चल रहा है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पूर्व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी के निशाने पर हैं.…
पटना समेत पूरे बिहार में मजबूत पछुआ का प्रवाह जारी है। एक-दो दिनों में राज्य…
बिहार नई सरकार के गठन की और तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहली बार…
हाजीपुर स्थित सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय के श्यामा सभागार में शनिवार को शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर की सबसे शक्तिशाली इकाई मानी जाने वाली सशक्त स्थायी समिति…