समस्तीपुर :- रेलवे की RPF टीम ने समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर शराब गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य ट्रेनों से शराब की खेप मंगाते थे और चलती ट्रेन को रोकने के लिए रेलवे ट्रैक पर सिक्का रख देते थे। इससे सिंगल लाल हो जाता था। फिर ट्रेन से शराब उतारकर रात के अंधेरे में बाइक से फरार हो जाते थे।
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के रवि कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह और निखिल कुमार सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने इन लोगों के पास से 35 बोतल शराब भी बरामद की है। साथ ही शराब ढोने वाली बाइक को भी जब्त किया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि यह तीनों आरोपी ट्रेनों से शराब की खेप मंगाते थे। स्टेशन पर पकड़े जाने के डर से समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर किशनपुर स्टेशन से पहले ही ट्रेन को सिग्नल रेड कर रुकवा लेते थे। इसके बाद ट्रेन में सवार शराब कारोबारी शराब की खेप आराम से नीचे उतार लेते थे।
RPF इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले की जानकारी लगातार रेलवे कंट्रोल को मिल रही थी। इसके बाद बीते रात उनके नेतृत्व में RPF की टीम ने सिविल वर्दी में ट्रेन में सवार होकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रेन रोकने के बाद तीनों शराब की खेप उतार रहे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम ने तीनों को पकड़ लिया। बताया गया है कि सभी लंबे समय से ट्रेन को रोककर शराब उतारने का कार्य कर रहे थे। बरामद शराब उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। साथ ही गिरफ्तार किए गए कारोबारी को भी सौंपा गया है।
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…