Samastipur

समस्तीपुर: घर से भागकर की शादी अब परिवार वालों से खतरा, मंदिर व कोर्ट में शादी के बाद लड़की ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सहरसा जिले के रहूआमनी की रहने वाली काजल परासर (19 वर्ष) को समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के रहने वाले कुमार शानू (26 वर्ष) से फेसबुक पर प्यार हो गया। यह रिस्ता तीन सालों से चल रहा था। 15 मार्च को दोनों घर से भाग कर दरभंगा के श्यामामाई मंदिर व बाद में दरभंगा कोर्ट में शादी कर ली। अब दोनों को जान का खतरा है। जिसके बाद दोनों ने अपना वीडियो जारी कर शादी की जानकारी देते हुए परिवार वालों से खतरे की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में सहरसा की रहने वाली काजल परासर सिंघिया निवासी कुमार शानू से प्रेम विवाह के साथ ही आदर्श शादी की बात करती हुई दिख रही है। काजल का कहना है कि दोनों को प्यार था। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। उनके परिवार वालों को कोई परेशान नहीं करे। चुकी इस शादी के बारे में परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं है। काजल ने अपने ननिहाल के लोगों को भी परेशान नहीं करने की बात बताई है।

काजल व कुमार शानू द्वारा सोशल मीडिया पर दो वीडियो जारी किया गया है। एक वीडियो में काजल अकेले ही शादी को लेकर सफाई देती हुई दिख रही है। जबकि दूसरे वीडियो में काजल व शानू चेहरा ठक कर लोगों को शादी की जानकारी देने हुए परिवार वालों को तंग नहीं करने की बात करते हैं। दोनों का कहना है कि दोनों बालिग हैं और आपने खुद के बारे में सही गलत का फैसला ले सकते हैं। बताया गया है कि दोनों 14 मार्च को घर से निकले थे और 15 मार्च को दरभंगा में शादी कर ली।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago