बिहार में फाइव स्टार होटल की कमी जल्द पूरी होने जा रही है। राजधानी पटना में एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन फाइव स्टार होटल शुरू करने का प्लान है। जिससे यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को ठहरने में आसानी होगी। बिहार राज्य टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BSTDC) पटना में तीन प्रस्तावित पांच सितारा होटलों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने जा रहा। इसका निर्माण कार्य अगले दो से तीन साल में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
पटना में जल्द होंगे 3 फाइव स्टार होटल
सूबे में आजादी के 77 साल बाद भी एक भी पांच सितारा होटल नहीं हैं। अब राजधानी में 3 फाइव स्टार होटल गांधी मैदान, इनकम टैक्स गोलंबर और आर ब्लॉक के पास बनेंगे। प्लानिंग के मुताबिक, साल 2027 तक ये फाइव स्टार होटल बनकर तैयार हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, एक फाइव स्टार होटल बीरचंद पटेल रोड पर स्थित होटल पाटलिपुत्र अशोक कैंपस में बनेगा। दूसरा, सुल्तान पैलेस परिसर में और तीसरा गांधी मैदान के पास मौजूदा बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में बनेगा।
जानिए कहां-कहां बनेंगे ये होटल
BSTDC अधिकारियों के मुताबिक, पाटलिपुत्र अशोक के कैंपस में बन रहे फाइव स्टार होटल में कुल 175 कमरे होंगे। सुल्तान पैलेस में बनने वाले होटल में करीब 300 कमरे होंगे। वहीं गांधी मैदान के पास बनने वाला तीसरा फाइव स्टार और भव्य होगा। इसमें कुल 500 कमरे होंगे। बीएसटीडीसी के महाप्रबंधक के मुताबिक, पटना में फाइव स्टार होटल बनने से बिहार की एक अलग छवि बनेगी।
एक हजार करोड़ का आएगा खर्च
संभावना जताई गई है कि राज धानी में ऐसे होटलों को तैयार होने में करीब 2-3 साल लगेंगे। बिहार सरकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनर्शिप (PPP) मोड पर 45 साल की लीज पर निजी निवेशकों को ये होटल देगी। अधिकारियों के मुताबिक, प्राइवेट इन्वेस्टर्स के जरिए ही इन होटल्स का निर्माण कराया जाएगा। जून तक इन होटल के लिए ग्लोबल टेंडर निकाले जाएंगे। ऐसा अनुमान है कि इन तीनों होटल के निर्माण में करीब 1000 करोड़ का खर्च आ सकता है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…