Samastipur

पूसा में महिला ने अपने पति पर केरोसिन डाल जलाया, इलाज के दौरान तोड़ा दम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति को ही जिन्दा जला दिया। घटना पूसा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। हालांकि कोई भी इस मामले पर कुछ बोलने से बचते नजर आ रहा है। बताया गया है कि महिला ने होली की रात ही केरोसिन डाल पति को जलाया था, जिससे उसका पति गंभीर रूप से झूलस गया था।

इसके बाद उसका इलाज किसी डॉक्टर के पास चल रहा था जहां मंगलवार को इलाज के क्रम में उसने अपना दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने मृतक का दाह-संस्कार कर दिया। बताया गया है कि युवक एक कंपनी में सर्विस मेंटेनेंस का काम करता था।

इस मामले में किसी ने न थाना को सूचित किया और न ही प्राथमिकी ही दर्ज करायी। हालांकि गांव के लोगों में घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों में व्याप्त चर्चा के अनुसार, किसी बात को लेकर विवाद के बाद महिला ने पति को जलाया जबकि कुछ लोग महिला को विक्षिप्त बता रहे है।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते 8 मार्च की रात महिला ने पति के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। जिससे झुलस जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद परिजनों ने आननफानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं मामले को लेकर पूसा पुलिस ने बताया कि इस घटना की उन्हें जानकारी नहीं मिली है। वे अपने स्तर से इसका पता करेंगें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

2 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

15 घंटे ago