समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी अनुमंडल न्यायालय के आदेश पर पटोरी बाजार स्थित एक जमीन पर दखल दिहानी कराने पहुंची मजिस्ट्रेट, कोर्ट कर्मी और पुलिस टीम पर कोर्ट से केस हार चुके एक परिवार और उसके समर्थकों द्वारा अचानक हमला कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को समस्तीपुर जिले के पटोरी शहर स्थित मारवाड़ी बाजार में एक भूखंड को न्यायालय के आदेश पर डिक्री हासिल करने वाले पक्षकार को दखल कराने आए दंडाधिकारी, न्यायालय कर्मी और पुलिस बल पर डिग्री होल्डर के विपक्षी द्वारा ईट- पत्थर, पेट्रोल बम, आगजनी और फायरिंग करते हुए हमला बोल पुलिस को खुली चुनौती दे डाला।
इतना ही नहीं हद तो उस समय हो गया की दर्जनों की संख्या में आए पुलिस पर विपक्षी पार्टी के मात्र 3 लोग भारी पड़ गए। जो अपने मकान की ऊपरी मंजिल से रोड़ेबाजी और फायरिंग कर सभी को दहशत में डाल दिया। पुलिस टीम भी मौके से डर कर भागती हुई नजर आयी। जबकि न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने को लेकर प्रशासन अभी तक न्यायालय के आदेश का पालन अभी तक कर नहीं पाया है।
बता दें कि पुलिस टीम को न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपीआर कुंदन कुमार ठाकुर और कोर्ट नाजिर अनवर हुसैन के नेतृत्व में कार्यवायी के लिए भेजा गया था। बाद में काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित कर अधिक्रमित भूखंड को खाली कराकर पक्षकार को कब्जा दिलाया।
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…