समस्तीपुर :- रंगों का त्योहार नजदीक आते ही जिले में होली मिलन समारोह की धूम मच गई है। रविवार को भी नगर के कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। तनिष्क समस्तीपुर में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। तनिष्क के मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने शहर के लोगो को होली की अग्रिम शुभकामनाये दी। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है। सभी लोग मिल जुलकर त्योहार मनाएं। गीले -शिकवे भुलाकर त्योहार का आनंद लें। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का दौर चला। पारंपरिक होली गीतों पर लोग झूमते रहे। देर शाम तक चले कार्यक्रम में लोगों संगीत का लुत्फ उठाया। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…
समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…