Samastipur

समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड व बाजार समिति रोड में आज से नयी ट्रैफिक व्यवस्था लागू, आप भी जानें रूट चार्ट…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एसपी विनय तिवारी ने जोन दो व जोन चार के लिए भी ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। 18 मार्च से ताजपुर रोड व बाजार समिति रोड में नई ट्रैफिक व्यवस्था के तहत वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। इसके तहत जोन दो व तीन में नों इंट्री वाले स्थानों को भी चिंहित किया गया है। वहीं समस्तीपुर शहर के जोन तीन में चीनी मिल चौक एवं मगरदही घाट पर ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण किया गया है। इसके लिए सभी ट्रैफिक पोस्ट पर पुलिस की भी तैनाती कर दी गयी है।

शहर के जोन चार में मगरदही पुल पर ट्रॉली लगाकर वनवे की व्यवस्था की गयी है। इस पुल पर दो पहिया, चार पहिया, बस, ट्रक व अन्य प्रकार के सभी वाहनों को दोनों तरफ से परिचालन की अनुमति होगी। बाजार समिति चौक पर ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण कराकर परिचालन किया जाना है। वहीं मुक्तापुर रेलवे गुमती के पूर्व चार मुहानी के पास ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण होगा।

वहीं दरभंगा कल्याणपुर समस्तीपुर मार्ग से आने वाली वाहन एवं समस्तीपुर, कल्याणपुर, दरभंगा मार्ग की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों का लेन ड्राइव करने की अनुमति दी गयी है। किसी प्रकार के वाहन चालक के द्वारा ओवरटेक करने पर यातायात नियम के तहत कारवाई की जाएगी। मथुरापुर बाजार समिति के अंदर सभी मालवाक वाहनों को लेन ड्राइव में जाने की अनुमति होगी।

शहर के जोन दो में भोला टॉकिज गुमती के पास समस्तीपुर से पूसा रोड में जाने के लिए तीन पहिया, चार पहिया (माल वाहक को छोड़कर) वाहनों को समस्तीपुर ताजपुर मुख्य मार्ग से होते हुए धर्मपुर चौक (लकी वस्त्रालय) एवं चैती दुर्गा मंदिर दुधपुरा बाजोपुर, जेल चौक के बगल के सड़क से एवं बस, ट्रक, ट्रैक्टर एवं अन्य बड़े वाहन तथा मालवाहक वाहन का परिचालन दुधपुरा बाजोपुर जेल चौक से गुरुआड़ा होते हुए जाने की अनुमति होगी। धर्मपुर चौक से जिलेबिया मोड़ पूसा जाने वाली सड़क में केवल दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन के परिचालन की अनुमति होगी।

जिलेबिया मोड़ से धर्मपुर चौक ताजपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग जाने वाली सड़क में केवल दो पहिया वाहन का ही परिचालन होगा। दुधपुरा चौती दुर्गा स्थान के बगल से पूसा की तरफ जाने वाली सड़क में दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहन की अनुमति दी गयी है।

जबकि तुलसी राउत चौक दादपुर चौक से ताजपुर समस्तीपुर मुख्य सड़क की तरफ जाने वाली सड़क में केवल दो पहिया वाहन, दुधपुरा बाजोपुर चौक से पूसा जाने वाली सड़क में दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, बस, ट्रक एवं सभी तरह के वाहनों के परिचालन की अनुमति होगी। गरुआड़ा चौक से दुधपुरा बाजोपुर चौक की तरफ जाने वाली सड़क में दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों के परिचालन की अनुमति होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

56 मिनट ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

3 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

3 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

10 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

10 घंटे ago