Bihar

बिहार में आज भी दिखेगा मौसम का कहर , इन जिलों में आंधी-पानी व ओला के आसार, ठनके से रहें सतर्क

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी पश्चिमी हवाओं की वजह से मौसम ने अपना रंग बदल लिया. शुक्रवार को अलसुबह आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने उत्तर बिहार के कई जिलों में तबाही मचाई. इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ. वहीं ठनके की चपेट में आकर दो लोगों की जान भी चली गयी जबकि कई लोग जख्मी भी हुए. आज शनिवार को भी पटना समेत 23 जिलों में ओला और आंधी-पानी के प्रबल आसार हैं. मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है.

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

बिहार के 23 जिलों में आज शनिवार को आंधी-पानी और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी है. आगामी 20 मार्च तक बारिश और ठनके के आसार बने हुए हैं. पटना के अलावा पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, शिवहर, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, गया, अरवल, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इनमें कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी है.

ठनके ने ली जान, आंधी-पानी से किसान तबाह

बता दें कि तेज आंधी-पानी और ओला गिरने से तिरहुत प्रमंडल के जिलों को अधिक नुकसान पहुंचा. मुजफ्फरपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर व सीतामढ़ी जिले अधिक प्रभावित रहे. गोपालगंज व मधुबनी में ठनके की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गयी. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को जिलों में आंधी-पानी और ओला गिरने की आशंका है. ओला गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट 20 मार्च तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहेगी.

पटना का मौसम

शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह 10 बजे तक आंशिक बादल छाये रहे और दिन भर ठंडी हवाओं का प्रवाह पांच से 10 किमी प्रति घंटे की गति से बना रहा. दोपहर में जाकर मौसम साफ हुआ, जिसके के बाद आंशिक गर्मी की स्थिति रही. लेकिन, शाम ढलते ही मौसम सुहाना हो गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

54 मिनट ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

1 घंटा ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

2 घंटे ago

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

20 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

23 घंटे ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

1 दिन ago