Samastipur

झोला छाप डॉक्टर की करतूत; बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान काटा पेशाब की नली, मरीज की बिगड़ी तबीयत, समस्तीपुर के निजी क्लीनिक में चल रहा इलाज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : कुकुरमुत्ता की तरह फल-फूल रहे झोलाछाप डॉक्टर की करतूत के कारण आज एक महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है जहां की एक महिला को मुजफ्फरपुर जिले के बरियापुर में एक झोला छाप डॉक्टर ने बच्चेदानी का ऑपरेशन के दौरान पेशाब के रास्ता का नस काट दिया। महिला मरीज की स्थिति बिगड़ता देख झोला छाप डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। बाद में महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे समस्तीपुर शहर के ही एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

घटना के बाद पीड़ित महिला की मां देवंती देवी ने मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ आवेदन देकर कारवाई की मांग की है। पीड़ित महिला मरीज का बताना है कि मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में उसकी माँ के द्वारा बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने बरियारपुर के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान पिंकी कुमारी के बच्चेदानी के साथ यूरिन के नली का नस काट दिया गया।

ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद पीड़ित महिला को समस्तीपुर शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत भागवतपुर गांव के दीपक साहनी की पत्नी बताई जा रही है।

पीड़ित महिला मरीज के पति का बताना है कि वह लुधियाना में रहकर दैनिक मजदूरी का काम करता है। उसे पत्नी के ऑपरेशन की जानकारी बाद में मिली जब उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। महिला के पति दीपक का बताना है कि महिला के रिश्ते में लगने वाले चचेरे भाई के द्वारा ही महिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 घंटा ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago