बिहार में बेखौफ अपराधियों का मनोबल इतना ऊंचा है कि मंगलवार को सहरसा कोर्ट में पेशी के लिए आये एक कैदी को कोर्ट परिसर में पुलिस के सामने गोलियों से भून डाला. कोर्ट में पेश के बाद हालत जा रहे कैदी को एक के बाद एक तीन गोलियां मारी गयी. कैदी की मौके पर ही मौत हो गयी. कोर्ट में दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग के बाद भगदड़ सी स्थिति पैदा हो गयी. लोग इधर उधर भागने लगे.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को कैदी प्रभाकर पंडित की कोर्ट में पेशी थी. पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के बाद वापस हालत की ओर ला रही थी, इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद तीन अपराधियों ने प्रभाकर पंडित के ऊपर एक के बाद एक तीन गोली फायर की. गोली काफी नजदीक से मारी गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये. पुलिस देखती रह गयी.
कोर्ट में मर्डर की घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है. पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है. घटना के बाद इलाके में गश्ती और सघन जांच अभियान तेज कर दी गयी है. अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है.
प्रभाकर कुमार हत्या के जुर्म में सहरसा मंडल कारा में बंद था. घटना की सूचना मिलते ही सहरसा एसपी लिपि सिंह पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. प्रभाकर कुमार को किसने और क्यों मारा इसका पता अब तक नहीं चल सका है. हालांकि मौके से एक शख्स को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…