समस्तीपुर :- पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर मीठी-मीठी बातें कर शारीरिक संबंध बनाया। गर्भवती हुई तो लोक-लाज के डर से गर्भपात भी करा दिया। घर में पकड़ा गया तो परिवार वालों ने शादी करा दी। पत्नी के रूप में रखने के लिए उसके परिवार वालों ने 10 लाख की डिमांड कर दी। जब लड़की वालों ने उतनी राशि देने से इनकार किया तो लड़के के माता पिता ने उसकी दूसरी शादी करा दी। मामला समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव की है। अब इस मामले में पीड़ित लड़की महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है।
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र बथनाहा गांव की अंजू कुमारी (19 वर्ष) जो अपनी मौसी सुशीला देवी के बीमार होने पर हसनपुर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव छह माह पूर्व गई थी। जहां उसकी मौसी के घर के बगल का रहने वाला पांडव कुमार उर्फ पांडव (25 वर्ष) जो जनार्दन यादव का बेटा है। वह उसकी मौसी के यहां आया-जाया करता था। इसी दौरान दोनों में बातचीत होने लगी। फिर प्यार मोहब्बत की बातें भी हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो दोनों में शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गया। मौसी के स्वस्थ होने पर अंजू 2 माह पूर्व यह वापस वारिसनगर लौट आई।
महिला थाना में दिए गए आवेदन में अंजू ने आरोप लगाया है कि मौसी के घर से वापस वारिसनगर लौटने के बाद पांडव वारिसनगर आना जाना शुरू कर दिया। इसी दौरान इससे पता चला कि वह 3 माह की गर्भवती हो गई है। जिसके बाद पांडव ने कहा कि अभी दोनों परिवार की बदनामी होगी, गर्भपात करा लेते हैं। बाद में शादी कर लेंगे। पांडव के झांसे में आकर उसने अपना गर्भपात भी करा लिया।
2 मार्च को पांडव कुछ साथियों के साथ अंजू के घर वारिसनगर पहुंचा था। जहां जोर-जबर्दस्ती से उसे ले जाना चाहता था। लेकिन परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो उसके साथ ही तो वहां से भाग गए, लेकिन पांडव पकड़ा गया। जिसके बाद पांडव ने समाज के सामने उससे शादी कर ली। इस बीच जब पांडव के पिता और उनके परिवार के लोगों को शादी की इसकी जानकारी मिली तो वे लोग वारिसनगर पहुंचकर पांडव को जबरन वहां से ले गए।
2 दिनों बाद ही सूचना भेजवाया की शादी हो गई है तो कोई बात नहीं दहेज के रूप में 10 लाख रुपए देंगे तो उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लेंगे। लेकिन लड़की के परिवार वालों ने राशि देने से मना कर दिया। कहना था कि 10 लाख देने की उनकी औकात नहीं है। इस बीच लड़की को सूचना मिली कि 13 मार्च को पांडव के परिवार वालों ने उसकी दूसरी शादी खगड़िया में करा दी है। जिसके बाद वह शादी का फोटो लेकर न्याय के लिए महिला थाना पहुंची है।
महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि पीड़ित लड़की का आवेदन मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…