समस्तीपुर/वैशाली :- समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती जिले वैशाली के बलीगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चक दोहोरी गांव के पास सोमवार को बोलेरो और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी क्षेत्र के नारायणपुर खेड़ी गांव निवासी असर्फी पासवान का पुत्र सन्नी कुमार (19 वर्ष) के रूप में की गई है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। घटना को लेकर एक यूडी केस दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि सन्नी सोमवार सुबह वैशाली के चक दोहोरी गांव से वापस समस्तीपुर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान चकदोहरी गांव के पास समस्तीपुर की ओर से जा रही बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी।
इस घटना में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन-फानन में सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग उसे पटना के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को लेकर समस्तीपुर लौट आए। उधर जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने शव को जप्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बताया गया है कि सन्नी स्नातक का छात्र था और पढ़ाई के सिलसिले में ही वह वैशाली की ओर गया था। बताया जाता है कि वह पढ़ाई के साथ कामकाज भी करता था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…